सीवान : बड़हरिया के स्कूल में 450 छात्राओं को मिली एनीमिया से बचाव की दवा, स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

बच्चियों के बीच दवाओं और कॉपियों का वितरण करते एचएम कौशल गिरि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उच्च विद्यालय दीनदयालपुर, बड़हरिया में 450 छात्राओं को एनीमिया से बचाव के लिए आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां दी गईं. छात्रों को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया गया.

विज्ञापन

बड़हरिया प्रखंड के उच्च विद्यालय दीनदयालपुर में शनिवार को छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल कुमार गिरि ने किया. इस दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

450 छात्राओं को दी गई आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 450 छात्राओं को एनीमिया से बचाव के लिए आयरन और फोलिक एसिड (IFA) की गोलियां खिलाई गईं. शिक्षकों ने छात्राओं को स्वस्थ रहने और पोषण का ध्यान रखने की सलाह दी.

संतुलित आहार और स्वच्छता पर दिया गया जोर

प्रधानाध्यापक कौशल कुमार गिरि ने छात्राओं को संतुलित आहार लेने, नियमित स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य से ही विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

विद्यार्थियों को बांटी गईं पुस्तकें और कॉपियां

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग से उपलब्ध कराई गई पुस्तिकाओं का भी छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया गया. इसके अलावा सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियां उपलब्ध कराई गईं, जिससे उनकी पढ़ाई में सुविधा हो सके.

शिक्षकों के सहयोग से सफल हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक योगेंद्र कुमार, मो. सलीम, राकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, शिवा चौधरी, राजेश कुमार, गुड्डू कुमार उपाध्याय, ज्योति कुमारी और संध्या कुमारी समेत पूरे विद्यालय परिवार का सहयोग रहा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन