सीवान: जलालपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, एक अन्य घायल
नोट: फोटो नंबर 11 सीएचपी 10 है कैप्सन होगा-मृतक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
जलालपुर के बड़कागांव मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Siwan News : जलालपुर थाना क्षेत्र के बड़कागांव मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बड़कागांव निवासी धन किशोर राय (40) की मौत हो गयी. हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार पड़ोसी प्रेम कुमार प्रसाद भी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर
बताया जाता है कि धन किशोर प्रसाद अपने पड़ोसी प्रेम कुमार प्रसाद के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक लहरिया कट तरीके से बाइक चला रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि धन किशोर राय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि प्रेम कुमार प्रसाद को भी गंभीर चोटें आयीं.
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल जलालपुर पीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद धन किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत
छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद धन किशोर राय को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. हालांकि, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं. बताया गया कि उनकी पुत्री की शादी अगले वर्ष फरवरी में होनी है. उनका एक पुत्र नौसेना में कार्यरत है. परिवार में अचानक हुई इस मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
दोनों बाइक पुलिस ने की जब्त
घटना की सूचना मिलने के बाद जलालपुर थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया.
मृतक के परिजनों ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों के साथ आरोपित बाइक सवारों की भूमिका की भी जानकारी जुटायी जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए