ePaper

ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

Updated at : 28 Jan 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच-331 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे शिक्षिका सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई. हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी के साथ शिक्षिका का शव सड़क पर कई हिस्सों में बिखर गया.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच-331 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे शिक्षिका सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई. हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी के साथ शिक्षिका का शव सड़क पर कई हिस्सों में बिखर गया. मृतका की पहचान अप्सरी खातून के रूप में हुई है, जो सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धवरी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. स्कूल बंद होने के बाद वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं. वह बसंतपुर थाना क्षेत्र के नगउली निवासी अख्तर हुसैन अंसारी की पत्नी थीं. इधर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रोक लिया तथा चालक को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पीएसआइ छपित कुमार चौबे, एसआई भरत कुमार, अनिल कुमार सिंह एवं एएसआई राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी से जा रही शिक्षिका के सामने अचानक एक बाइक आ गई, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पति अख्तर हुसैन अंसारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उनकी चीत्कार से पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया. वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए लहरिया कट बाइक चालक पर कार्रवाई करने तथा शाम के समय बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की मांग की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन