सुशीला के पति ने तीन लोगों को किया आरोपित

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 29 Jun 2025 10:14 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी कर्मियों के प्रताड़ना से महिला के पंखे से लटकर जान दे देने के मामले में मृतका के पति राम आशीष राम ने कंपनी के तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि. गुठनी. थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी कर्मियों के प्रताड़ना से महिला के पंखे से लटकर जान दे देने के मामले में मृतका के पति राम आशीष राम ने कंपनी के तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि सुशीला देवी ने मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी मैरवा से जून 2024 में 65 हजार रुपए का ऋण लिया था. ऋण की निर्धारित मासिक किस्त 2570 रुपये प्रत्येक माह जमा कर रही थी. जून 2025 का किस्त 28 जून को दोपहर में जमा करने को बोली थी. वहीं मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी कर्मी सुबह हमारे घर पहुंचे और हमारी पत्नी पर किस्त जमा करने का दबाव बनाने लगे. पत्नी द्वारा बोला गया कि बेटे मधुकर का दाहिना हाथ टूट गया है जिसके इलाज में किस्त जमा करने की राशि खर्च हो गया है. शाम को किस्त जमा कर देंगे. इतनी बात सुनते ही रिकवरी कर्मी भड़क गए और गाली गलौज करते हुए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने लगे. जिसे वह सहन नहीं कर सकी और मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर लिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पति के आवेदन पर पुलिस ने गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है. घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है. घटना की वजहों की भी जांच और इससे जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है. मुथूट फाइनेंस कंपनी के कर्मी अनुज कुमार पाण्डेय, अभिनाश कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन