सीवान के माघर गांव में मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Author Ranjeet Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
माघर गांव में मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप, एक नामजद सहित 10-12 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Siwan News : सीवान के माघर गांव में मारपीट और रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित राजू कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News : थाना क्षेत्र के माघर गांव में मारपीट, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. यह मामला माघर गांव निवासी राजू कुमार के आवेदन पर दर्ज किया गया है.

आवेदन में लगाए गंभीर आरोप

राजू कुमार ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही अर्जुन राय समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजू कुमार के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन