जनता दरबार में 21 भूमि विवादों की सुनवाई, 15 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

Author Ravindra Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार की तस्वीर

जनता दरबार की तस्वीर

Siwan News : दरौंदा प्रखंड में भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. 21 फरियादियों की सुनवाई हुई, जिसमें से 15 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष छह मामलों की जांच जारी है.

विज्ञापन

Siwan News : दरौंदा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुल 21 फरियादी अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे. उनकी सुनवाई अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह और अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला की मौजूदगी में की गई.

15 मामलों का मौके पर हुआ समाधान

सुनवाई के दौरान विभिन्न गांवों से प्राप्त 21 मामलों में से 15 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं, शेष छह मामलों में आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई लंबित रखी गई. अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से विवादों के समाधान का प्रयास किया.

भूमि विवादों के त्वरित समाधान पर दिया जोर

अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने लोगों से भूमि संबंधी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

ये रहे उपस्थित

जनता दरबार के दौरान राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह, डीईओ ब्रजेश राज, संबंधित फरियादी और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



विज्ञापन
Ravindra Kumar

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन