पर्यवेक्षक व बीएलओ दी गयी ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन
पर्यवेक्षक व बीएलओ दी गयी ट्रेनिंग

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के साथ बैठक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार ने की जिसमें विधानसभा चुनाव -2026 की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

बड़हरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के साथ बैठक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार ने की जिसमें विधानसभा चुनाव -2026 की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर महिला मतदाताओं की मतदाता सूची में अधिकाधिक नाम जोड़ने का आह्वान करते हुए बीडीओ ने कहा कि वंचित महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़कर महिला वोटरों की संख्या बढ़ायी जाय. उन्होंने वोटरलिस्ट में लिंगानुपात की चर्चा की. इस दौरान प्रशिक्षक चंदन ठाकुर व विकास कुमार ने बीएलओ को बीएलओ एप का प्रशिक्षण दिया. उन्होंने बताया कि नाम जोड़ने व वेरिफिकेशन में इस एप का कैसे प्रयोग किया जायेगा. साथ ही,बीएलओ ने प्रशिक्षकों से बीएलओ एप के उपयोग के दौरान आने वाली समस्याओं पर आधारित प्रश्न पूछे. इसका समाधान ट्रेनर्स ने बताया. साथ ही, दिल्ली से ट्रेनिंग लेकर आये बीएलओ हरेराम कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन