कल से एसपीजी संभालेगा कमान

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 16 Jun 2025 9:42 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जून को पचरूखी प्रखंड के जसौली गांव में होनेवाली जनसभा को लेकर प्रशासनिक व सुरक्षा तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं. सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपीजी की टीम बुधवार से सीवान में डेरा जमायेगा

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जून को पचरूखी प्रखंड के जसौली गांव में होनेवाली जनसभा को लेकर प्रशासनिक व सुरक्षा तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं. सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपीजी की टीम बुधवार से सीवान में डेरा जमायेगी और सुरक्षा की कमान अपने हाथों में ले लेगी. जैसे ही एसपीजी की टीम जिले में पहुंचेगी, सभा स्थल सहित पूरे कार्यक्रम क्षेत्र को उनके नियंत्रण में ले लिया जायेगा. एसपीजी की मौजूदगी में किसी भी आम नागरिक का अनधिकृत रूप से सभा स्थल या उसके आस-पास जाना प्रतिबंधित रहेगा. टीम पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी और तैयारी के संबंध में जानकारी भी विस्तारपूर्वक लेगी.सेना के हेलीकॉप्टर भी पहुंचेंगे और मॉक ड्रिल के जरिए लैंडिंग व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.सभा स्थल पर प्रवेश, निकासी और आपातकालीन निकास से संबंधित व्यवस्था का परीक्षण किया जायेगा..जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा बलों और प्रशासन का सहयोग करें. प्रखंड कार्यालय को किया जा चकाचक प्रतिनिधि, पचरुखी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 20 जून को प्रखंड के जसौली में आगमन को लेकर पूरा प्रशासन महकमा मुस्तैद है. प्रखंड परिसर की साफ सफाई युद्धस्तर पर चल रहा है. इसके लिए सैकड़ों सफाई कर्मी को लगाया गया है. परिसर में लगे ट्रक को हटा कर पूरे परिसर को चकाचक किया जा रहा है. वहीं बीडीओ वैभव शुक्ल ने नारायणपुर, गिरि टोला व पचरुखी मोड़ पर बने पार्किंग स्थल को निरीक्षण किया. बीडीओ ने कहा कि हर पार्किंग में दस शौचालय, बोरिंग, एंट्री एग्जिट तथा बैरिकेडिंग कार्य किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन