siwan weather : 16 जून को सीवान का कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन
siwan weather : 16 जून को सीवान का कैसा रहेगा मौसम

weather

Siwan News: सीवान जिले के कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, मौसम कैसा रहेगा सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

विज्ञापन

: 16 जून को सीवान का कैसा रहेगा मौसम

सीवान में 16 जून को भी भीषण गर्मी का असर है.तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है.

सीवान जिले में मंगलवार, 16 जून को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन में तेज धूप और उमस बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.सुबह के समय मौसम साफ रहेगा, जबकि दोपहर में गर्म पछुआ हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. सीवान समेत कई इलाकों मौसम विभाग ने बिहार में कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है. किसानों को भी तेज धूप के बीच खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.

मंदिरों में दर्शन

हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)

श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे

संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को

मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?

सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा

सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा

सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी

सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा

संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी

रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन