सीवान डबल मर्डर केस मामले में बड़ा खुलासा, पैसों के लिए गला काटकर करता था हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

तीनों आरोपी गिरफ्तार
Siwan Double Murder Case : सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो निर्मम हत्याओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है.
Siwan Double Murder Case : (पंकज कुमार) सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो निर्मम हत्याओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है.
पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि दोनों हत्याएं सुनियोजित तरीके से इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कराई गई थीं.
पांच दिन के भीतर हुई थीं दो निर्मम हत्याएं
एसपी ने बताया कि 2 जून की रात हरिहर छपरा निवासी राकेश कुमार राम और 5 जून को ग्यासपुर के साईपुर निवासी सोहन राम की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. दोनों हत्याओं की शैली एक जैसी थी, जिससे पुलिस को शुरू से ही किसी संगठित गिरोह की भूमिका होने का संदेह था.
एक जैसे पैटर्न ने खोला राज
जांच में सामने आया कि दोनों मृतक अपने घर के बाहर सो रहे थे. दोनों वारदातें रात 11:30 बजे से सुबह 2 बजे के बीच अंजाम दी गई थीं. इन समानताओं के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर जांच शुरू की और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया.
तकनीकी जांच से तीन आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के साइपुर चरगछिया गांव निवासी मृत्युंजय राम, ब्रजेश राम और अभिषेक राम के रूप में हुई है.
क्षेत्र में आतंक कायम करना था मकसद
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मुख्य आरोपी प्रकाश राम के निर्देश पर हत्याएं कर रहे थे. उनका उद्देश्य पूरे क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल बनाना था ताकि लोग प्रकाश राम के नाम से खौफ खाने लगें और उसका दबदबा कायम रहे.
तीसरी हत्या की साजिश भी रची गई थी
जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि अपराधियों ने 7 जून को एक और व्यक्ति की हत्या की योजना बनाई थी. इसके लिए संभावित गांव और लक्ष्य भी चिन्हित कर लिया गया था. हालांकि पुलिस और एसआईटी की सक्रियता के कारण यह वारदात होने से पहले ही विफल हो गई.
गांव के अंतिम छोर वाले घर बनते थे निशाना
एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि अपराधी जानबूझकर गांव के अंतिम छोर पर स्थित घरों को निशाना बनाते थे। इससे घटना को अंजाम देने के बाद उन्हें भागने में आसानी होती थी. दोनों मृतक ऐसे ही घरों में रहते थे और घर के बाहर सोए हुए थे.
‘तुम हत्या करो, ढाई से तीन लाख मिलेंगे’
गिरफ्तार आरोपी मृत्युंजय राम ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि प्रकाश राम ने हत्या के बदले ढाई से तीन लाख रुपये देने का लालच दिया था। आरोपी के अनुसार, उसके साथी पीड़ितों के हाथ-पैर पकड़ते थे और वह स्वयं धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करता था।
मुख्य आरोपी प्रकाश राम अब भी फरार
पुलिस के अनुसार पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड प्रकाश राम है, जो फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा.
लंबा आपराधिक इतिहास, कई गंभीर मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक प्रकाश राम का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. उसके खिलाफ डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. वर्ष 2010 से लेकर 2025 तक विभिन्न मामलों में उसका नाम सामने आता रहा है.
हत्या में प्रयुक्त हथियार और सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, धारदार दाब, खून से सने कपड़े, एक कीपैड मोबाइल और मृतक राकेश राजभर का मोबाइल फोन बरामद किया है. सभी बरामद सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.
घटना पर एसपी ने क्या बताया?
सीवान एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि दोहरे हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले के मुख्य आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके.
Also Read : वैशाली में युवक पर तलवार से हमला, बचाने गई मां को भी किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










