वैशाली में युवक पर तलवार से हमला, बचाने गई मां को भी किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Vaishali News: Young man attacked

सांकेतिक तस्वीर

Vaishali News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पूरणटांड गांव में पूर्व के भूमि विवाद को लेकर मारपीट और तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में एक युवक और उसकी मां घायल हो गए हैं. पीड़ित पक्ष ने लालगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Vaishali News : (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पूरणटांड गांव में पूर्व के भूमि विवाद को लेकर मारपीट और तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में एक युवक और उसकी मां घायल हो गए हैं. पीड़ित पक्ष ने लालगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

सो रहे युवक पर तलवार से हमला करने का आरोप

पीड़ित चंदन कुमार सिंह ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि 12 जून की दोपहर वह अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान पड़ोसी सुबोध कुमार सिंह अपनी पत्नी रागिनी देवी और पुत्र ऋतिक कौशिक के साथ पहुंचे और अचानक गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

सिर पर वार से घायल हुआ युवक

आवेदन के अनुसार आरोपियों ने धारदार तलवार से हमला किया, जिससे चंदन कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी. अचानक हुए हमले से वह घायल होकर गिर पड़े. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट

घायल युवक को बचाने के लिए उसकी मां निर्मला देवी मौके पर पहुंचीं. आरोप है कि सभी आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. आवेदन में कहा गया है कि महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया.

महिला के कपड़े फाड़ने का भी आरोप

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान निर्मला देवी के कपड़े भी फाड़ दिए गए, जिससे वह अर्धनग्न हो गई. घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

मारपीट में घायल मां-बेटे को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भूमि विवाद बना तनाव की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद के कारण यह घटना हुई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Also Read : सीवान में भीषण अग्नि कांड, कबाड़ दुकान से उठीं लपटें, मकान समेत लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन