siwan weather : 25 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
weather
Siwan News: सीवान जिले के कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, मौसम कैसा रहेगा सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.
: 25 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
सीवान में 25 जून को भीषण गर्मी के आसार हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी. दिन के समय लू जैसे हालात महसूस हो सकते हैं.लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है.
मंदिरों में दर्शन हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










