सीवान: दरौंदा के स्कूल में छात्रा की कथित पिटाई पर हंगामा, अभिभावकों ने शिक्षिका से की मारपीट
सूचना पर पहुंची पुलिस
दरौंदा के एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा की कथित पिटाई के बाद हंगामा मच गया. सूचना मिलने पर पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षिका के साथ मारपीट की, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जांच के लिए अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
Student beaten: दरौंदा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कचहरी जलालपुर में मंगलवार को सातवीं कक्षा की एक छात्रा की कथित पिटाई के बाद अभिभावकों के आक्रोश का मामला सामने आया. छात्रा की पिटाई की जानकारी मिलने पर विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षिका के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद कुछ देर तक विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मारपीट में शिक्षिका के चोटिल होने की बात सामने आयी है.
छात्रा की कथित पिटाई के बाद बढ़ा विवाद
बताया जाता है कि विद्यालय परिसर में पुस्तकालय के समीप किसी बात को लेकर सातवीं कक्षा की छात्रा नंदनी कुमारी की शिक्षिका रिकू कुमारी ने कथित रूप से पिटाई कर दी. घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को मिली, जिसके बाद वे विद्यालय पहुंच गये.
परिजनों ने शिक्षिका से घटना के संबंध में पूछताछ की. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अभिभावकों ने शिक्षिका के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना के बाद विद्यालय में मौजूद शिक्षक, छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों के बीच हड़कंप मच गया.
सूचना पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, सीओ वेद प्रकाश नारायण और बीईओ सौरभ सुमन समेत अन्य अधिकारी विद्यालय पहुंचे. अधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षकों और मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली.
मामले की जांच शुरू
प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. छात्रा की कथित पिटाई और इसके बाद शिक्षिका के साथ हुई मारपीट को लेकर संबंधित पक्षों से जानकारी ली जा रही है. अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










