सीवान में 24 घंटे में बड़ा फेरबदल, डीएम के बाद एसपी का भी तबादला, विजय प्रकाश मीणा और भारत सोनी को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

एसपी भारत सोनी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

siwan administration: सीवान जिले में 24 घंटे के भीतर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दोनों का स्थानांतरण कर दिया गया है. विजय प्रकाश मीणा को नया जिलाधिकारी और भारत सोनी को नया एसपी नियुक्त किया गया है. नए अधिकारियों के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक सुधारों की बड़ी चुनौती होगी.

विज्ञापन

Siwan administration: जिले की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में महज 24 घंटे के भीतर बड़ा बदलाव हुआ है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के तबादले के बाद अब एसपी पुरन कुमार झा का भी स्थानांतरण कर दिया गया है. सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार विजय प्रकाश मीणा को सीवान का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी भारत सोनी को जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

लगातार दो दिनों में डीएम और एसपी के तबादले से जिले के प्रशासनिक महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा तेज हो गयी है. दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब जिले की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी.

डीएम के बाद एसपी का भी तबादला

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के तबादले की अधिसूचना जारी होने के करीब 24 घंटे के भीतर एसपी पुरन कुमार झा के स्थानांतरण का आदेश भी सामने आया. इसके साथ ही जिले के प्रशासनिक और पुलिस नेतृत्व में एक साथ बदलाव हो गया है.

नए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी के सामने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की चुनौती होगी. जिले में लंबित मामलों के निष्पादन और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर भी नए अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

फ़ोटो.जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा फ़ोटो. एसपी भारत सोनी | Prabhat Khabar Network
जिलाधिकारी विजय प्रकाश

25 जुलाई की घटना से जोड़कर भी देख रहे लोग

सीवान में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मामला पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था। आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी द्वारा एके-47 से फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सवाल उठे थे। इस घटना में तीन युवकों के घायल होने की बात सामने आयी थी.

घटना को लेकर राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों की ओर से भी विरोध जताया गया था। हालांकि, सरकार की ओर से डीएम और एसपी के तबादले को 25 जुलाई की घटना से जोड़कर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। प्रशासनिक स्तर पर तबादले को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है.

नए अधिकारियों के सामने कई चुनौतियां

लगातार दो दिनों में जिले के दो शीर्ष अधिकारियों के तबादले के बाद अब नए डीएम और एसपी के सामने सीवान में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में सुधार, आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान और लंबित मामलों को गति देना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है.

लगातार हुए इन तबादलों को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन इनके वास्तविक कारणों को लेकर सरकार की ओर से कोई अलग आधिकारिक वजह सामने नहीं रखी गयी है। अब लोगों की नजर नए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी के कार्यभार संभालने के बाद उनकी प्राथमिकताओं और प्रशासनिक कार्यशैली पर रहेगी.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन