सीवान: महाराजगंज के गोरख सिंह बीएड कॉलेज में एंटी रैगिंग अभियान, निकली जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

रैली निकालते छात्र-छात्राएं

गोरख सिंह बीएड कॉलेज ने रैगिंग के दुष्परिणामों को उजागर करने के लिए एक महत्वपूर्ण एंटी-रैगिंग कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर छात्रों ने कॉलेज को रैगिंग मुक्त बनाने की शपथ ली और जागरूकता रैली निकाली.

विज्ञापन

Academic Environment: शहर के गोरख सिंह बीएड कॉलेज में रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति प्रशिक्षुओं को जागरूक करने और कॉलेज परिसर में सुरक्षित एवं भयमुक्त शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से एंटी रैगिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को रैगिंग की रोकथाम, इसके सामाजिक एवं मानसिक प्रभाव तथा इससे जुड़े नियमों और प्रावधानों की जानकारी दी गयी.

रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं : प्रो. अभय कुमार सिंह

महाविद्यालय के अध्यक्ष सह निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सौहार्द की भावना रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में प्रत्येक प्रशिक्षु की जिम्मेदारी है.

उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुशासन का पालन करने और कॉलेज की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करने का आह्वान किया.

भयमुक्त माहौल से होगा सर्वांगीण विकास

शैक्षणिक निदेशिका वीणा सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण जरूरी है. उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऐसा माहौल होना चाहिए, जहां सभी विद्यार्थी बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई और गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने भी प्रशिक्षुओं को रैगिंग से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने आपसी भाईचारे, सकारात्मक व्यवहार और अनुशासन को बढ़ावा देने की अपील की.

प्रशिक्षुओं ने लिया रैगिंग मुक्त परिसर का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षुओं ने कॉलेज परिसर को रैगिंग मुक्त रखने और अनुशासन व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया. इसके बाद रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षुओं ने बैनर और पोस्टर के साथ जागरूकता रैली निकाली.

रैली के माध्यम से लोगों और विद्यार्थियों को रैगिंग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया.

शिक्षक और प्रशिक्षु रहे उपस्थित

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. सोनू कुमार यादव, डॉ. संदीप तिवारी, कृष्णा सिंह और गौरव तिवारी समेत अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षु मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


विज्ञापन
अफजल अनवर

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन