अंदर थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की संदिग्ध मृत्यु, ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया

Published by : karunatiwari Updated At : 17 May 2026 1:27 PM

विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Siwan News: सीवान के अंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में रविवार की सुबह 55 वर्षीय पार्वती देवी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं. मृतक कन्हैया चौधरी की पत्नी थीं.

विज्ञापन

Siwan News: (पंकज कुमार की रिपोर्ट) सीवान के अंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में रविवार की सुबह 55 वर्षीय पार्वती देवी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं. मृतक कन्हैया चौधरी की पत्नी थीं.

ग्रामीणों के अनुसार, पार्वती देवी और उनके परिवार के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी. घटना वाले दिन कन्हैया चौधरी सुबह शौच के लिए खेत गए हुए थे. लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थीं. उन्होंने तुरंत हल्ला मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को नीचे उतार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पार्वती देवी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है. उनका दावा है कि परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे और मृतक को धमकियां मिलती थीं. ग्रामीणों ने उनके पुत्र और बहू पर हत्या का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. अभी तक कोई आधिकारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: बिहार के धनकुबेर इंजीनियर के घर रेड में क्या-क्या मिला? 18 साल की नौकरी में बनाई 10 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
karunatiwari

लेखक के बारे में

By karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन