सीवान: भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक आचरण का दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षा मंत्री और उपस्थित कार्यकर्ता

Siwan News : सीवान: कार्यकर्ताओं को संगठन और आचरण संबंधी दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

Siwan News (रंजीत कुमार यादव) : भारतीय जनता पार्टी जिला सिवान पूर्वी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर पांच सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और आचरण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया.कार्यक्रम की शुरुआत तरैया के विधायक जनक सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी सिवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं गोरेयाकोठी विधानसभा प्रभारी कालीचरण प्रजापति ने किया.प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण विभाग के आनंद पाठक, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु सिंह ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अंतिम सत्र में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ता विकास, संगठनात्मक गुण एवं आचरण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया.

भाजपा नेताओं ने संगठन सशक्तिकरण पर दिया बल

कार्यक्रम में गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह , जिला प्रभारी प्रदीप रोज, जिला महामंत्री अवधेश पाण्डेय, प्रमोद कुमार तिवारी, जगन राम, अजय यादव, राजीव तिवारी, राजीव रंजन पाण्डेय, सुप्रिया जायसवाल, रेणु देवी, जितेन्द्र सिंह, लीलावती देवी, करिश्मा शर्मा, सुजीत पाण्डेय, अखिलानंद सिंह, अजय सिंह गुड्डू, दिलीप सिंह, चंदन दुबे, दारा सिंह, विजय पाण्डेय, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेंद्र चौरसिया, दिवाकर दुबे, गिरीशदेव सिंह, देवेंद्र गिरी, कुबेर प्रसाद, श्याम किशोर तिवारी, अमरनाथ शर्मा, मृत्युंजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, मनीष सिंह, नागेंद्र पंडित, वीरेंद्र सिंह, वसी अहमद खान, प्रो. राम अयोध्या प्रसाद, रोहित श्रीवास्तव, कमलावती शर्मा, सीमा कुमारी, पूनम देवी, पंकज मिश्रा, रंजीत कुमार राम, उपेंद्र पंडित, नागेंद्र नवलकिशोर सिंह, चंदन राम एवं शक्तिशरण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.प्रशिक्षण वर्ग का समापन संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक और व्यवहारिक विकास के संकल्प के साथ सम्पन किया गया.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन