छपरा-सीवान-थावे रेलखंड पर चला सघन टिकट जांच अभियान, 40 बेटिकट यात्रियों से ₹20,760 जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन
टिकट जांच करते टिकट निरीक्षक | Prabhat Khabar Network

टिकट जांच करते टिकट निरीक्षक | Prabhat Khabar Network

पूर्वोत्तर रेलवे ने सीवान-छपरा रेलखंड पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. गुरुवार को चलाए गए विशेष अभियान में 40 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹20,760 का जुर्माना वसूला गया. यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Siwan News: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में बिना टिकट तथा अनियमित यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को छपरा–सीवान–थावे–मशरख–छपरा कचहरी रेलखंड पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान कुल 40 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 20,760 रुपये जुर्माना एवं किराया रेल राजस्व के रूप में वसूला गया.

प्रमुख ट्रेनों और स्टेशनों की हुई किलाबंदी

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया. इस दौरान सीवान, छपरा, थावे, मशरख और छपरा कचहरी स्टेशनों को केंद्र बनाकर किलाबंदी जांच की गई. विशेष रूप से गाड़ी संख्या 75103 (छपरा–थावे डेमू) और गाड़ी संख्या 55109 (थावे–मशरख–छपरा कचहरी पैसेंजर) सहित विभिन्न ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.

RPF और वाणिज्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जांच अभियान का मुख्य नेतृत्व थावे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विशाल कुमार सिंह ने किया. उनके साथ मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर, छह टिकट जांच कर्मी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला. जांच अभियान का सीधा असर स्टेशन के यूटीएस और आरक्षण काउंटरों पर भी देखने को मिला, जहां टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं.

वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने आम रेल यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित और वैध टिकट लेकर ही ट्रेन में सफर करें. उन्होंने कहा कि रेलवे नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है. साथ ही उन्होंने यात्रियों से ट्रेनों और स्टेशन परिसरों को साफ-सुथरा बनाए रखने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया.


विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन