सीवान के चौरों में मत्स्य क्रांति की तैयारी, केंद्र ने चुनी क्लस्टर विकास परियोजना, मछली पालकों के लिए खुशखबरी

योजना को लेकर आपस में वार्ता करते अधिकारी
Siwan News: सीवान जिले के मत्स्य पालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सीवान को ‘सीवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना’ के लिए चयनित किया है.
Siwan News: (सीवान से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सीवान जिले के मत्स्य पालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सीवान को ‘सीवान चौर क्लस्टर विकास परियोजना’ के लिए चयनित किया है. परियोजना के लागू होने से चौर क्षेत्रों में संगठित और आधुनिक तरीके से मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा. इससे किसानों, मत्स्य पालकों और उद्यमियों की आय बढ़ने की उम्मीद है.
परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू
मत्स्य निदेशालय, बिहार पटना के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम सीवान पहुंची. टीम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना पर चर्चा की. साथ ही चौर बहुल क्षेत्रों में मत्स्य पालन की संभावनाओं का आकलन किया और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया.
तीन प्रखंडों के चौर क्षेत्रों का चयन
योजना के तहत बसंतपुर, भगवानपुर हाट और गोरेयाकोठी प्रखंडों के चौर क्षेत्रों का चयन किया गया है. इन क्षेत्रों में योग्य मत्स्य कृषकों की पहचान कर उन्हें समूह के रूप में संगठित किया जाएगा. इसके बाद आधुनिक तकनीक के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से मत्स्य पालन की गतिविधियां संचालित होंगी.
क्लस्टर मॉडल से बढ़ेगा उत्पादन
अधिकारियों के अनुसार क्लस्टर आधारित मॉडल से मछली उत्पादन में वृद्धि होगी. इससे उत्पादन लागत कम होगी और बाजार तक पहुंच आसान बनेगी. साथ ही मत्स्य पालकों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है.
किसानों के समूहों को मिलेगा सहकारिता का लाभ
परियोजना के तहत 25 से 51 किसानों के समूह बनाए जाएंगे. इन समूहों को सहकारिता मॉडल से जोड़ा जाएगा. इसके लिए जिला सहकारिता विभाग और जिला निबंधन कार्यालय से भी परामर्श लिया गया है. कॉपरेटिव एक्ट के तहत समूहों का गठन कर मत्स्य पालन को व्यवसायिक स्वरूप देने की योजना बनाई गई है.
सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता का लाभ
समूहों के गठन के बाद किसानों को सरकारी योजनाओं, तकनीकी सहायता और वित्तीय सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. इससे मत्स्य पालन क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में सुधार होगा.
प्रशिक्षण और समूह गठन की तैयारी
जिला मत्स्य पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. चयनित क्षेत्रों में मत्स्य पालकों की पहचान, समूह गठन और प्रशिक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक
परियोजना के संबंध में टीम ने सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सैयद मशरूक आलम तथा सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक सह जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार से भी मुलाकात की. बैठक में योजना के विभिन्न पहलुओं और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई.
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना सीवान को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी. साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
Also Read: siwan news : तीन जून को सीवान के मंदिरों में दर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










