सीवान में प्रभात खबर का अपराजिता सम्मान समारोह आज, नम्रता के सुर और एहसान के ठहाकों से गुलजार होगी शाम

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

अपराजिता सम्मान समारोह

Siwan News: सीवान में गुरुवार की शाम सम्मान, संगीत और हास्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. प्रभात खबर की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

Siwan News: (सीवान से जितेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट)
सीवान में गुरुवार की शाम सम्मान, संगीत और हास्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. प्रभात खबर की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. वहीं मशहूर हास्य कवि और कॉमेडियन एहसान कुरैशी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को हंसाएंगे, जबकि प्रसिद्ध गायिका नम्रता दास अपने मधुर गीतों से समां बांधेंगी.

होटल सफायर इन में शाम छह बजे से होगा आयोजन

प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित यह भव्य समारोह शहर के एसकेजी शुगर मिल बाइपास रोड स्थित होटल सफायर इन में शाम छह बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है.

13 अपराजिताओं को मिलेगा सम्मान

अपराजिता सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. सम्मान पाने वालों में फुटबॉल खिलाड़ी खुशी कुमारी, ग्रैपलिंग चैंपियन कविता, प्रो. डॉ. निधि त्रिपाठी, डॉ. संजीवनी आर्या, डॉ. उपमा कुमारी राय, युसरा फातमा, रूपल आनंद, लालसा देवी, तबस्सुम यास्मीन, ताप्ती वर्मा, सुनीता शुक्ला, कमलावती देवी और डॉ. कंचन माला शामिल हैं.

एहसान कुरैशी के ठहाके और नम्रता दास के गीत होंगे आकर्षण

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण प्रसिद्ध हास्य कवि एवं कॉमेडियन एहसान कुरैशी और चर्चित गायिका नम्रता दास की प्रस्तुति होगी. जहां एहसान कुरैशी अपनी हास्य रचनाओं और चुटीले अंदाज से लोगों को गुदगुदाएंगे, वहीं नम्रता दास अपने सुरीले गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी.

प्रशासनिक और सामाजिक जगत की हस्तियां होंगी शामिल

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उपेंद्र यादव, सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता, अवर निबंधक पंकज कुमार झा, जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बौद्धिक जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी.

नि:शुल्क पास के साथ सभी के लिए खुला है प्रवेश

प्रभात खबर की ओर से समारोह में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत और पारिवारिक पास नि:शुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इच्छुक लोग नगर परिषद भवन के सामने स्थित प्रभात खबर के ब्यूरो कार्यालय से पास प्राप्त कर सकते हैं. आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है.

कई प्रतिष्ठित संस्थान बने आयोजन के सहयोगी

अपराजिता सम्मान समारोह के मुख्य प्रायोजक वास्तु विहार हैं. वहीं ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, प्रतीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शुभवंती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आरएस जेम्स एंड ज्वेलर्स, डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मार्क हॉस्पिटल, जैक मल्टी हॉस्पिटल, जीफीसेट एकेडमी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान और समाजसेवी इस आयोजन से जुड़े हुए हैं.

हर साल रहता है जिलेवासियों को इस आयोजन का इंतजार

प्रभात खबर का अपराजिता सम्मान समारोह जिले की उन महिलाओं को मंच प्रदान करता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. यही वजह है कि हर वर्ष जिले के लोगों को इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बार भी सम्मान, प्रेरणा और मनोरंजन से भरपूर शाम की उम्मीद की जा रही है.

Also Read: सीवान में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, बीच सड़क पर धू-धूकर जली, 8 लोग थे सवार

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन