पचरुखी हत्याकांड: STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल के साथ हथियार सप्लायर भी धराया

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते पुलिस पदाधिकारी

घटना का खुलासा करते पुलिस पदाधिकारी

Siwan News: पचरुखी हत्याकांड में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करने के साथ ही वारदात के लिए हथियार सप्लाई करने वाले शातिर सप्लायर को भी दबोच लिया है.

विज्ञापन

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह): सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव में 26 मई को गुड्डु कुमार की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई के साथ मिलकर छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल अवैध देशी पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस भी बरामद किए हैं. मामले में पचरुखी थाना में बीएनएस की धारा 103/3(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

एसपी के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम

कांड के उद्भेदन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिवान के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. आसूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई और पचरुखी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिंकु सिंह, पिता सुदामा सिंह, साकिन जसौली नया टोला, थाना पचरुखी और प्रवेज आलम, पिता सफी अहमद, साकिन हरदिया, थाना पचरुखी के रूप में हुई है.

हथियार सप्लाई करने वाला भी गिरफ्तार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या में प्रयुक्त हथियार प्रवेज आलम ने ही उपलब्ध कराया था. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए हैं. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष पचरुखी पु.अ.नि. प्रमोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, जिला आसूचना इकाई के पु.अ.नि. अशोक कुमार और एसटीएफ टीम शामिल थी। पुलिस मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है.

Also Read: गुठनी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 183 लीटर शराब जब्त

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन