गोरेयाकोठी में पोखरे के किनारे शौच करने गए 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
गोरेयाकोठी में पोखरे के किनारे शौच करने गए 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Siwan News: सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय हिमांशु कुमार की पोखरे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Siwan News (धनेश सिंह राठौर की रिपोर्ट): गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोरेयाकोठी गांव में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान स्वर्गीय नागेंद्र साह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, हिमांशु रविवार को गांव के पास ही स्थित एक पोखरे के किनारे शौच करने के लिए गया था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने के कारण पोखरे में ही उसकी मौत हो गई. घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस, पीड़ित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

परिजनों के चीत्कार से दहल उठा इलाका

सोमवार को जब मृतक हिमांशु कुमार का शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गोरेयाकोठी गांव स्थित उसके पैतृक घर पहुंचा, तो परिजनों के चीत्कार से पूरा इलाका दहल उठा. जवान बेटे का शव देखकर मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और हर ग्रामीण की आंखें नम हो गईं. सोमवार को ही गोरेयाकोठी के थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने मृतक की विधवा माता शशिकला देवी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर थाने में यूडी (अपमृत्यु) केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

सरकारी सहायता दिलाने का मिला आश्वासन

दूसरी तरफ, पीड़ित विधवा माता शशिकला देवी ने बेटे की मौत से संबंधित एक लिखित आवेदन अंचल के राजस्व अधिकारी संजय कुमार यादव को भी सौंपा. आवेदन प्राप्त होने के बाद राजस्व अधिकारी ने मामले में त्वरित अग्रेतर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा तय हर संभव आपदा सहायता अनुदान राशि जल्द से जल्द दिलाने का पूरा आश्वासन दिया. इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मंटु कुमार और वार्ड सदस्य कृष्णा राम सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे और रोते-बिलखते परिजनों को सांत्वना दी.

Also Read: सीवान में किशोरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन