Siwan News : स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त शहर के लिए चला जन जागरूकता अभियान

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 26 May 2026 5:00 PM

विज्ञापन

जागरूकता अभियान में शामिल लोग

Siwan News : कचरा पृथक्करण को आदत बनाने पर जोर, लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया

विज्ञापन

Siwan News (विवेक कुमार सिंह) : शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को वार्ड संख्या 22 नवलपुर मोहल्ला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया.इस अवसर पर आमसभा का आयोजन कर लोगों को कचरा पृथक्करण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रीता देवी, कनीय अभियंता निलेश कुमार , भाजपा नेता सुभाष चौहान सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण तभी संभव है जब हर घर से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से पृथक्करण किया जाए.

डस्टबिन के रंगों के अनुसार कचरा डालने की दी गई जानकारी

लोगों को बताया गया कि अब कचरा अलग करना केवल पसंद नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.अगर लोग घरों से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देंगे तो नगर परिषद को कचरा निष्पादन में काफी सुविधा होगी और शहर स्वच्छ बना रहेगा.कनीय अभियंता ने उपस्थित लोगों को विभिन्न रंगों के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि हरे डस्टबिन में गीला कचरा जैसे रसोई का बचा हुआ भोजन, फल एवं सब्जियों के छिलके, चायपत्ती आदि डालना चाहिए.वहीं नीले डस्टबिन में सूखा कचरा जैसे कागज, प्लास्टिक, कपड़ा, धातु, कांच एवं सूखे पत्ते रखना चाहिए.लाल डस्टबिन का उपयोग सैनिटरी पैड, डायपर, रूई जैसे अपशिष्ट के लिए तथा काले डस्टबिन में बैटरी, बल्ब, एक्सपायर दवाइयां एवं मेडिकल कचरा डालने की अपील की गई.

स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर

सभा में मौजूद लोगों से स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की गई. वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर कचरा पृथक्करण की आदत अपनाए तो सीवान को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है. कार्यक्रम के अंत में लोगों ने अपने मोहल्ले को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया.

Also Read : Hajipur News: नीतीश कुमार ने हाजीपुर के कजरी गांव में किया पौधारोपण, पार्टी नेताओं से भी मुलाकात

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन