siwan news : चार जून को सीवान के मंदिरों में दर्शन

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 Jun 2026 6:30 AM

विज्ञापन

mahndra nath mandir

Siwan News: सिवान जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

विज्ञापन

चार जून को सीवान के मंदिरों में दर्शन

हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है? 

मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)

श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे

संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को

मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है? 

सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा

सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा

सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी

सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा

संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी

रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें. 

चार जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

सीवान में 4 जून को भी भीषण गर्मी का असर, शाम में हल्के बादल और बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है.हालांकि गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम है. 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. बाहर निकलने पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, सिर को ढककर रखने तथा हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए भी मौसम पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि जून के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव और प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन