siwan news : एक जून को सीवान के मंदिरों में दर्शन
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 01 Jun 2026 6:10 AM
mahendra nath mandir
siwan news सिवान जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.
एक जून को सीवान के मंदिरों में दर्शन
हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे
महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा
मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.
1 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
1 जून को भीषण गर्मी के साथ बारिश की संभावना, 41 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
सीवान जिले में 1 जून को मौसम का मिजाज गर्म रहने की संभावना है.मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान करीब 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. तेज धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी का अधिक एहसास होगा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर बाद कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है.हालांकि बारिश से गर्मी से बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
जून की शुरुआत के साथ जिले में मानसून पूर्व गतिविधियां बढ़ने लगी हैं.बादलों की आवाजाही और नमी में वृद्धि के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है.
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ती हैं तो खरीफ फसलों की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिल सकती है.फिलहाल जिले में गर्म हवाओं और तेज धूप का असर बना रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










