बिंदुसार बुजुर्ग में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
संत समागम में उमड़े श्रद्धालु

संत समागम में उमड़े श्रद्धालु

Siwan News: सीवान शहर के बिंदुसार बुजुर्ग में आयोजित विशाल निरंकारी संत समागम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. समागम में केंद्रीय प्रचारक राधेश्याम सिंह ने भक्ति, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया.

विज्ञापन

Siwan News (अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट): सीवान शहर के बिंदुसार बुजुर्ग में आयोजित विशाल निरंकारी संत समागम में आध्यात्मिक चेतना और मानव कल्याण का संदेश गूंजा. समागम की अध्यक्षता दिल्ली से पधारे केंद्रीय प्रचारक एवं ग्वालियर जोन के जोनल इंचार्ज राधेश्याम सिंह ने की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सत्संग का लाभ उठाया.

जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति

अपने प्रेरणादायी संबोधन में राधेश्याम सिंह ने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है. जब मनुष्य परमात्मा का साक्षात्कार कर भक्ति, सेवा और समर्पण के भाव से जीवन जीता है, तब उसके जीवन में सुख, शांति और संतोष का संचार होता है. उन्होंने कहा कि परमात्मा का ज्ञान व्यक्ति को प्रेम, भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है.

उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में आध्यात्मिक ज्ञान ही वह शक्ति है, जो मनुष्य को तनाव, अहंकार और नकारात्मकता से मुक्त कर सकती है. संतों के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सद्भाव और एकता स्थापित की जा सकती है.

प्रवचन सुन श्रद्धालुओं ने किया आत्मिक शांति का अनुभव

समागम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया. श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से आत्मिक शांति का अनुभव किया. कार्यक्रम के संयोजक रमेश सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि केंद्रीय प्रचारक राधेश्याम सिंह की पावन उपस्थिति से संगत को आध्यात्मिक ऊर्जा और नई दिशा मिली है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समागम समाज में नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं.

Also Read: सीवान में युवक की पीट-पीटकर हत्या के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, 2 जून को निकलेगा प्रतिवाद मार्च

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन