सीवान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल जिला पदाधिकारी

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गोपालगंज में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में हजारों नागरिकों, छात्रों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस यात्रा ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और नागरिकों को राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga Abhiyan: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के आलोक में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बुधवार को जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा का शुभारंभ समाहरणालय परिसर से हुआ. यहां से जे.पी. चौक, अस्पताल मोड़ होते हुए यात्रा पुनः जे.पी. चौक एवं गोपालगंज मोड़ स्थित राजेंद्र पार्क पहुंची, जहां इसका समापन किया गया.

डीएम समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर आशुतोष गुप्ता, पुलिस पदाधिकारी तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

एनसीसी, स्काउट-गाइड और आम नागरिक भी हुए शामिल

यात्रा में एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के बच्चों के साथ शहर के आम नागरिक, गणमान्य व्यक्ति तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की. सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की.

देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया पूरा शहर

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट दिखाई दी. कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया.

डीएम ने जिलेवासियों से की अभियान में शामिल होने की अपील

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र के प्रति गौरव एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है. उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन