सीवान: सैलून से लौट रहे फाइनेंसकर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

जांच करते पुलिस फाइल फोटो

Finance worker murder: सीवान जिले के तरवारा बाजार में बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक फाइनेंसकर्मी नीतीश कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. सैलून से दाढ़ी बनवाकर लौटते समय उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें चार गोलियां लगीं.

विज्ञापन

Finance worker murder: सीवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद बाजार में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान तरवारा के जलालपुर निवासी अखिलेश्वर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. वह एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था.

गोलीबारी में नीतीश को चार गोलियां लगीं

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार तरवारा बाजार स्थित एक सैलून में दाढ़ी बनवाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी में नीतीश को चार गोलियां लगीं. गंभीर रूप से घायल नीतीश को परिजन इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही तरवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद तरवारा बाजार में दहशत का माहौल है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


विज्ञापन
अरविंद कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन