Siwan Crime: सिवान में अपराधियों ने बस स्टैंड पर युवक को दौड़ाकर मारी गोली, थाने से 30 गज पर हुई गोलीबारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Jun 2025 9:29 PM
सिवान पुलिस
Siwan Crime: सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना थाने से महज 30 गज की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस ने दो आरोपियों को गांजा और नकदी सहित गिरफ्तार किया है.
Siwan Crime, अरविंद कुमार सिंह: सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे बेखौफ अपराधियों ने गोपालगंज मोड़ से बस स्टैंड तक एक युवक का पीछा कर गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल युवक कुंदन कुमार चौहान, खुरमाबाद निवासी स्वर्गीय प्रभु चौहान का पुत्र है. घटना पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ और मुफस्सिल थाने से मात्र 30 गज की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं.
क्या बोले एसपी
पुलिस अधीक्षक (SP) अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी जय प्रकाश माली एवं ललिता देवी को छापेमारी कर उनके घर से गिरफ़्तार किया गया. छापेमारी के क्रम में अभियुक्त के घर से कुल 1.52 किलो ग्राम गांजा एवं 59 लाख रुपए नगद राशि बरामद किया गया.
जानकारी के अनुसार, चार हमलावरों ने गोपालगंज मोड़ के पास कुंदन पर फायरिंग शुरू की और उसे दौड़ाते हुए बस स्टैंड पर उसकी दुकान के पास गोली मार दी.
गोलीबारी में खुरमाबाद निवासी शिवनाथ चौधरी का पुत्र डेविल भी जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से कुंदन को सदर अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 4 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, 15 जिलों में IMD का अलर्ट, ठनका और आंधी-तूफान की भी चेतवानी
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद खुरमाबाद मोहल्ले के लोगों ने सदर अस्पताल के बाहर हंगामा किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंदन और मुख्य हमलावर की दुकानें बस स्टैंड पर पास-पास हैं, और गोलीबारी का कारण स्मैक का कारोबार है. लोगों ने बताया कि चार हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटना स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल का खोखा बरामद किया. पुलिस ने घटनास्थल के पास स्टैटिक फोर्स तैनात कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
इस गोलीबारी ने सिवान में अपराधियों के बढ़ते हौसले को उजागर किया है. स्थानीय लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. मामले में स्मैक कारोबार की पुष्टि के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 9400000 परिवारों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2-2 लाख! जानिए कौन-कौन होंगे इसके हकदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










