सीवान में भाजपा की तिरंगा यात्रा, केदार गुप्ता और मंगल पांडेय समेत कई नेता हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं विधायक का कर्णजीत सिंह

सीवान शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर शामिल हुए. प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया.

विज्ञापन

TIranga Yatra: भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को सीवान शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए. शहर की सड़कों पर लहराते तिरंगे और गूंजते भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया. यात्रा में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का खासा उत्साह देखने को मिला.

प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता ने तिरंगे को बताया राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक

तिरंगा यात्रा में बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए. उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देने वाला कार्यक्रम है. ऐसे आयोजनों से प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत होती है.

तिरंगा यात्रा से जन-जन तक पहुंच रहा एकता का संदेश : मंगल पांडेय

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं सीवान सदर विधायक मंगल पांडेय ने कहा कि देशभर में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है.

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया यात्रा का नेतृत्व

बाइक तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. प्रत्येक नागरिक को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए.

कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता शामिल हुए. भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा, पूर्व एमएलसी मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, लीलावती गिरी, लालबाबू कुशवाहा, प्रेम मांझी, हरेंद्र कुशवाहा, सुनीता जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता और अनुराधा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा

बाइक पर निकली तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी. इस दौरान लोगों का ध्यान यात्रा की ओर आकर्षित हुआ. हाथों में तिरंगा लिये कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता की जय के नारों से पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी


विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन