सीवान के बाजारों में उतरा 'तिरंगा चश्मा' और खादी के झंडे, गांधी मैदान में चल रही परेड की रिहर्सल

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो.सजी झंडे की दुकान

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 के करीब आते ही बाजारों में देशभक्ति का माहौल छा गया है. रंग-बिरंगे तिरंगे, खादी के झंडे और अनोखे 'तिरंगा चश्मे' सहित कई तरह की सामग्रियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं. वहीं, देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए गांधी मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास भी पूरे जोर-शोर से चल रहा है.

विज्ञापन

Independence Day 2026: दो दिन बाद स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय त्योहार मनाया जाएगा. इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर शहर से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक तैयारियां शुरू हो गयी हैं. स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की रिहर्सल करायी जा रही है. वहीं, बाजारों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगे और अन्य सामग्री से दुकानें सज गयी हैं.

शहर के मेन रोड, मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, श्रीनगर सहित अन्य बाजारों में तिरंगा झंडा, टोपी आदि की दर्जनों दुकानें सज गयी हैं. बाजार में तिरंगे के रंग की तरह-तरह की सामग्रियां उपलब्ध हैं. झंडे की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ भी जुटने लगी है.

बाजार में सबसे अधिक मांग खादी के झंडे की है. दुकानदार अर्जुन बरनवाल ने बताया कि खादी का तिरंगा झंडा 20 रुपये से लेकर 350 रुपये तक में बिक्री किया जा रहा है. झंडे के आकार के अनुसार कीमत निर्धारित है. लेमिनेशन वाला झंडा प्रति पीस पांच रुपये से लेकर 10 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है.

बाजार में अलग-अलग डिजाइन वाले रिस्ट बैंड, स्टीकर, टोपी, तिरंगा पट्टा और बिल्ला हर रेंज में उपलब्ध हैं. लोग इन सामग्रियों की खरीदारी भी कर रहे हैं. दुकानदार ने बताया कि इस बार तिरंगे के रंग का कूट का चश्मा पहली बार बाजार में आया है. दुकानदार के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा झंडे और अन्य सामग्रियों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है. जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस का दिन नजदीक आएगा, बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है.

इनकी ज्यादा है मांग

बाजार में विभिन्न आकार में तिरंगे उपलब्ध हैं. दुकान संचालकों ने बताया कि स्कूली बच्चों से लेकर युवाओं में तिरंगे की खरीदारी का सबसे अधिक क्रेज देखा जा रहा है. शहर की कई दुकानों में तिरंगा पट्टी, तिरंगा हैंड बैंड, तिरंगा बैज, तिरंगा टोपी और तिरंगा टी-शर्ट की वैरायटी उपलब्ध है.

कई बच्चे तिरंगा बैलून, इंडिया का मैप, बैज फ्लैग, फ्लैग टैटू, तिरंगा ब्रेसलेट, रबर बैंड, रिबन, तिरंगा फ्लैग, तिरंगा साफा, टाइगर और तिरंगा हैट की मांग कर रहे हैं.

गांधी मैदान में परेड को लेकर चल रहा पूर्वाभ्यास

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के गांधी मैदान में झंडातोलन का कार्यक्रम किया जायेगा. इस दिन झंडे को सलामी देने के साथ परेड भी होगी. इसे लेकर प्रतिदिन सुबह जवानों द्वारा परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है. पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में परिचारी पुलिस इसका संचालन कर रहे हैं.

परेड के पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी, बाल एनसीसी, डीएवी कॉलेज, जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज, इस्लामिया हाई स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी हाई स्कूल, वीएम हाई स्कूल, राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल, बाल श्रमिक स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं शामिल हो रही हैं. इसके अलावा आर्य कन्या हाई स्कूल की छात्राएं तथा राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल, आर्य कन्या हाई स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के स्काउट गाइड भी पूर्वाभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं.

इस दौरान डीएवी हाई स्कूल के बैंड की धुन पर स्कूली छात्राएं राष्ट्रीय गीत का पूर्वाभ्यास कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन