सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा सीवान

Updated:
विज्ञापन

मंदिर में चंदन लगवाते लोग

सावन की तीसरी सोमवारी पर देशभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी.

विज्ञापन

Sawan Somwari: सावन की तीसरी सोमवारी पर जिले के अलग-अलग शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिरों के प्रवेश द्वार पर घंटे की ध्वनि गूंजने लगी और हर-हर महादेव व बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा. बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया.

महादेवा मंदिर में सुबह से लगी कतार

शहर के प्रसिद्ध महादेवा शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गयी थी. कई श्रद्धालु नंगे पैर मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में पंचमुखी शिवलिंग की पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गयी थी. प्राचीन कुएं के जल से भगवान महादेव को जलार्पण करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

फ़ोटो.जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े भक्त फ़ोटो. पूजन के लिए जल भरते भक्त फ़ोटो.मंदिर में चंदन लगवाते लोग फ़ोटो.डीजे की धुन पर थिरकते हुए महेन्द्रनाथ मंदिर जाते बच्चे | Prabhat Khabar Network

दोपहर करीब 12 बजे तक विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ बनी रही. श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर पूजा की. महादेवा मंदिर में जलार्पण के बाद देर शाम आयोजित महाआरती में भी बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए.

प्रसाद के लिए लगी दुकानें, साबूदाना खीर का वितरण

महादेवा मंदिर परिसर में पूजन सामग्री, फल-फूल सहित अन्य सामान की दुकानें लगी थीं. मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में साबूदाना की खीर का वितरण किया गया. मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा.

फ़ोटो.जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े भक्त फ़ोटो. पूजन के लिए जल भरते भक्त फ़ोटो.मंदिर में चंदन लगवाते लोग फ़ोटो.डीजे की धुन पर थिरकते हुए महेन्द्रनाथ मंदिर जाते बच्चे | Prabhat Khabar Network

शहर के अन्य शिवालयों में भी उमड़ी भीड़

सावन की तीसरी सोमवारी पर भावनाथ मंदिर, कसेरा टोली शिव मंदिर, शांतिवट वृक्ष स्थित शिव मंदिर, नगरपालिका स्कूल के सामने शिव मंदिर, शुक्ल टोली हनुमान मंदिर और रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि तीसरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखा. श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की. उन्होंने बताया कि सावन का अंतिम सोमवार 24 अगस्त को पड़ेगा.

महेंद्रनाथ मंदिर में हुई विशेष श्रृंगार पूजा

सावन की सोमवारी पर मेहंदार स्थित प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में विशेष श्रृंगार पूजा की गयी. सोमवारी और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्रृंगार पूजा निर्धारित समय से पहले करायी गयी. मंदिर की साफ-सफाई के बाद बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया गया.

इसके बाद सुगंधित तेल, इत्र और गुलाब जल से स्नान कराया गया. भस्म और चंदन का लेप लगाने के बाद विभिन्न प्रकार के फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद आरती की गयी. संध्या में भी श्रृंगार पूजा और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

फ़ोटो.जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े भक्त फ़ोटो. पूजन के लिए जल भरते भक्त फ़ोटो.मंदिर में चंदन लगवाते लोग फ़ोटो.डीजे की धुन पर थिरकते हुए महेन्द्रनाथ मंदिर जाते बच्चे | Prabhat Khabar Network

मनोकामना पूरी होने पर घंटा टांगने की परंपरा

बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में मनोकामना पूरी होने पर घंटा टांगने की पुरानी परंपरा है. श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने के बाद मंदिर परिसर स्थित घंटा घर में घंटा टांगते हैं. सावन के महीने में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के साथ अपनी मनोकामना पूरी होने पर घंटा टांग रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन