सीवान के मैरवा में जर्जर नाले का ईओ ने किया निरीक्षण, सफाई के बजाय निर्माण का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

लंगड़पूरा में निरीक्षण करने पहुंची ईओ

Nagar Panchayat Inspection: मैरवा नगर पंचायत के गुठनी मोड़ स्थित लंगड़पुरा में वर्षों पुराने जर्जर नाले का निरीक्षण कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी ने किया. नाले की दयनीय स्थिति को देखते हुए, केवल सफाई के बजाय इसके निर्माण का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Nagar Panchayat Inspection: मैरवा नगर पंचायत क्षेत्र के गुठनी मोड़ स्थित लंगड़पुरा में हरिराम हाई स्कूल के खेल मैदान के समीप वर्षों पुराने जर्जर नाले की सफाई और निर्माण को लेकर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नाला सड़क से काफी नीचे और कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पाया गया.

शिकायत के बाद सफाई के लिए पहुंची थी टीम

ईओ नेहा रानी ने बताया कि 13 अगस्त को वार्ड पार्षद ने नगर पंचायत कार्यालय में नाले की सफाई कराने को लेकर शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर 17 अगस्त को नगर पंचायत की टीम 18 मजदूरों और जेसीबी मशीन के साथ नाले की सफाई कराने मौके पर पहुंची थी.

वार्ड पार्षद के नहीं पहुंचने पर लौटे मजदूर और जेसीबी

नगर पंचायत की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद वार्ड पार्षद का मोबाइल बंद मिला और वे वहां मौजूद नहीं थे. टीम ने काफी देर तक उनका इंतजार किया. वार्ड पार्षद के नहीं पहुंचने पर मजदूरों और जेसीबी मशीन को वापस लौटना पड़ा.

सफाई के बजाय नाले का निर्माण कराने की तैयारी

निरीक्षण के दौरान ईओ ने पाया कि नाला काफी पुराना होने के साथ जर्जर स्थिति में है. सड़क से नीचे होने के कारण इसकी सफाई और जलनिकासी में भी परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि नाले की स्थिति को देखते हुए केवल सफाई कराने के बजाय इसका निर्माण कराना जरूरी है.

योजना बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

ईओ नेहा रानी ने बताया कि नाले के निर्माण के लिए योजना बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा. प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद नाले का निर्माण कार्य कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन