सीवान: विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित डीएम, एसपी व अन्य

Student Support Camp: सीवान जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक और अन्य समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए अब हर महीने 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा. सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण पहल शुरू की है.

विज्ञापन

Student Support Camp: सीवान जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए प्रत्येक माह विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने यह पहल शुरू की है. प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को शिविर आयोजित होगा निर्धारित दिन अवकाश रहने पर अगले कार्य दिवस में शिविर लगाया जाएगा.

विद्यार्थियों की शिकायतों एवं सुझावों के लिए 17 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का लोकार्पण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया राज्यस्तरीय कार्यक्रम पटना स्थित जे डी विमेंस कॉलेज में आयोजित हुआ इसका सीधा प्रसारण जिले के सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में किया गया.

जिला स्तर पर कार्यक्रम समाहरणालय में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में हुआ इसमें पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अभीजित, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के पदाधिकारी, डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य तथा वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए.

पोर्टल पर बोनाफाइड विद्यार्थी कक्षा संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति, परीक्षा, परीक्षा परिणाम, अनाधिकृत शुल्क, बिजली एवं बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ सफाई, कोचिंग समेत अन्य शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी दिए जा सकेंगे.

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं शिविर का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन