सीवान: विधायक ने धनौती के स्कूलों का किया निरीक्षण, लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश
निरीक्षण करने पहुंचे विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह
दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक माहौल और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने धनौती के विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए.
Dhanauti School Inspection: दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने सोमवार को धनौती उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज हडसर, धनौती एवं मध्य विद्यालय धनौती का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालयों में शौचालय, भवन एवं कमरों के निर्माण, पेयजल, साफ सफाई, बिजली व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिल सके.

विधायक ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी बेहद जरूरी है विद्यार्थियों के हित में जो भी कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा.
इस अवसर पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की.
निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन एवं प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे
इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










