3 दिन से बंद पड़ा था मकान, नाग पंचमी पर बेटा पहुंचा तो खुली चोरी की पोल; मैरवा में 8 लाख के गहने चोरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Jewelry Theft: मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए. घर के मालिक के बाहर जाने के बाद छत के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी और बक्से तोड़कर की वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

Jewelry Theft: मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

तीन दिन से बंद था मकान

बताया जाता है कि पीड़ित मुन्ना लाल श्रीवास्तव अपनी बेटी के ससुर की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद तीन दिन पहले चंडीगढ़ चले गये थे. उनकी पत्नी भी घर पर नहीं थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गोरखपुर में रहते हैं. इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया.

छत के रास्ते घर में घुसे चोर

चोर छत के रास्ते मकान में प्रवेश करने के बाद अलग-अलग कमरों के दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर घुसे. इसके बाद गोदरेज अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये.

पूजा के लिए घर पहुंचे बेटे ने देखा बिखरा सामान

मुन्ना लाल श्रीवास्तव ने नाग पंचमी के अवसर पर पूजा के लिए अपने पुत्र अनीश कुमार श्रीवास्तव को घर भेजा था. रविवार को अनीश घर पहुंचे तो कमरों और सामान को अस्त-व्यस्त देखकर दंग रह गये. इसके बाद चोरी की जानकारी परिजनों और आसपास के लोगों को हुई. सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच की.

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले में अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन