सीवान: गुठनी में नदी मार्ग से लाई जा रही 98 लीटर देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी | Prabhat Khabar Network

शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी | Prabhat Khabar Network

Siwan News: गुठनी थाना क्षेत्र के तीर बलुआ गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है. 98 लीटर अवैध देसी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: गुठनी थाना क्षेत्र के तीर बलुआ गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब की खेप बरामद की है. पुलिस ने मौके से 98 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार शराब नदी मार्ग से नाव के जरिए लाई जा रही थी.

नदी किनारे शराब उतारते समय पुलिस ने मारा छापा

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर नाव के जरिए नदी मार्ग से शराब की खेप लेकर तीर बलुआ गांव पहुंच रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नदी किनारे घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस की अचानक कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

98 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 98 लीटर देसी शराब बरामद की. साथ ही तीर बलुआ गांव निवासी धर्मेंद्र साहनी और नगर पंचायत निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. मामले की जांच जारी है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

दोनों आरोपित भेजे गए न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध



विज्ञापन
Chandra Prakash

लेखक के बारे में

By Chandra Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन