पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा से 22 नाबालिगों को कराया मुक्त

पुलिस ने ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के अनुसार पांच मई को चलाये गये विशेष अभियान के दौरान ऑर्केस्ट्रा की आड़ में संचालित हो रहे अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया गया. कार्रवाई के दौरान जबरन नृत्य कराने के लिए लायी गयी 22 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया, वहीं तीन महिलाओं सहित कुल 5 ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रतिनिधि,सीवान. पुलिस ने ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के अनुसार पांच मई को चलाये गये विशेष अभियान के दौरान ऑर्केस्ट्रा की आड़ में संचालित हो रहे अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया गया. कार्रवाई के दौरान जबरन नृत्य कराने के लिए लायी गयी 22 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया, वहीं तीन महिलाओं सहित कुल 5 ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना और आंदर थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम ने अंदर थाना क्षेत्र में संचालित ऑर्केस्ट्रा स्थलों पर घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान वहां मौजूद नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया. एसपी ने बताया कि सभी लड़कियों के नाम, पता और उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उन्हें किन परिस्थितियों में यहां लाया गया था और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस मामले में आंदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. गिरफ्तार अभियुक्तों में आंदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पश्चिम टोला निवासी रोहित कुमार एवं मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बेलाहा निवासी सोनू कुमार राम शामिल है. छापेमारी दल में महिला थाना प्रभारी सोनी कुमारी, आंदर थाना प्रभारी सुनील कुमार, प्रभारी एएचटीयू शामिल रहे. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










