जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 30 Jun 2025 9:54 PM
प्रखंड मुख्यालय के जामो रोड स्थित जामो चौक, ब्लॉक मोड़ व बीआरसी गेट के सामने हुए जल जमाव से आम यात्रियों, विद्यार्थियों, दुकानदारों के साथ ही शिक्षक-अधिकारियों की परेशानी बढ़ गयी है. इन तीनों जगहों पर जल निकासी की समुचित इंतजाम नहीं होने से यह जलजमाव की समस्या स्थायी बन चुकी है.
प्रतिनिधि ,बड़हरिया. प्रखंड मुख्यालय के जामो रोड स्थित जामो चौक, ब्लॉक मोड़ व बीआरसी गेट के सामने हुए जल जमाव से आम यात्रियों, विद्यार्थियों, दुकानदारों के साथ ही शिक्षक-अधिकारियों की परेशानी बढ़ गयी है. इन तीनों जगहों पर जल निकासी की समुचित इंतजाम नहीं होने से यह जलजमाव की समस्या स्थायी बन चुकी है. जामो चौक व ब्लॉक मोड़ पर लगातार पानी लगने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. वहीं नगर पंचायत के अधिकारी सहित तमाम पदाधिकारी इस पर मौन हैं. लोगों का कहना है कि मुहर्रम का पर्व आने वाला है व जल जमाव की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई. बताया जाता है कि जामो रोड में नाले की बेतरतीब व्यवस्था से हल्की बारिश में भी जामो रोड कीचड़मय हो जाता है. इसकी मुख्य वजह सड़क से बहुत ऊपर नाला का निर्माण बताया जाता है. वर्षा का पानी सड़क पर आ जाता है. परिणामतः हल्की बारिश में भी यह सड़क नाले में तब्दील हो जाती है. इसका सबसेे दुष्प्रभाव हाइ स्कूल बड़हरिया सहित विभिन्न कोचिंग संस्थानों व प्राइवेट स्कूल आने-जाने वालेे छात्र-छात्राओं पड़ता है.खासकर नूराछपरा के ग्रामीणों के आवागमन पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. केनरा बैंक से पुराना सिनेमा हॉल उमेश टॉकिज तक जामो रोड शिकार कीचड़ से पट चुका है. सबसे बदतर स्थिति बीआरसी गेट के सामने है,जहां घुटनाभर पानी लग चुका है.इससे बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान यात्रियों के शरीर कीचड़ के छींटे पड़ते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर राम, दुकानदार शंकर यादव, डॉ रामेश्वर प्रसाद आदि का कहना है कि इस मार्ग में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










