ePaper

पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 22 Mar 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

महाराजगंज बिहार दिवस धूमधाम से शनिवार को मनाया गया.शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में पूरे दिन बिहार दिवस की धूम मची रही.शहर के सेंट जोसेफ हाई स्कूल व सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय, एसकेजेआर उच्च विद्यालय, उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय व मिडिल स्कूल समेत सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में प्रभातफेरी निकालने के साथ ही कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज बिहार दिवस धूमधाम से शनिवार को मनाया गया.शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में पूरे दिन बिहार दिवस की धूम मची रही.शहर के सेंट जोसेफ हाई स्कूल व सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय, एसकेजेआर उच्च विद्यालय, उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय व मिडिल स्कूल समेत सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में प्रभातफेरी निकालने के साथ ही कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. मुख्य समारोह स्थल शहर के सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल पर सरकारी योजनाओं की झलक देखने को मिली. अनुमंडल कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों के साथ ही सभी सरकारी भवनों को नीली रौशनी से जगमग किया गया था. अनुमंडल स्तरीय मुख्य समारोह का उद्घाटन एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन,निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह,इओ हरिश्चंद्र, बीडीओ विंदु कुमार, सीओ जितेंद्र पासवान समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

मौके पर एसडीओ ने कहा कि बिहार दिवस बिहारियों के मान-सम्मान का उत्सव है. हम लोगों को देश के नक्शे पर बिहार को एक नंबर स्थान पर पहुंचाना है.

इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत, संगीत,भाषण ,रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.शास्त्रीय सामूहिक गीत व संगीत के कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया. इसके बाद छात्र- छात्राओं के बीच जल,जीवन व हरियाली और बिहार दिवस के विषय पर भाषण, रंगोली व पेंटिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गयी..इन कार्यक्रमों में शहर के सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय,एसकेजेआर उच्च विद्यालय,रामापाली मध्य विद्यालय सहित आधा दर्जन विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए.प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन