प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आज

Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आज

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज यानी शनिवार को राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा.

विज्ञापन

दरौंदा. शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज यानी शनिवार को राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा. इस माह की संगोष्ठी का थीम है -खेलो और सीखो. बता दें कि अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में अभिभावकों को बताया जाएगा कि खेल केवल बच्चों के शारीरिक विकास का साधन नहीं है, बल्कि उनके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है. खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीमवर्क जैसी जीवन कौशल विकसित होते हैं. विद्यालय में उपलब्ध खेल उपकरणों, गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर आप यह अनुभव करेंगे कि किस प्रकार खेल बच्चों की शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं. साथ ही इस संगोष्ठी में आपके बच्चे की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा होगी तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी संवाद किया जायेगा, ताकि विद्यालय और घर दोनों स्तरों पर बच्चों के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा सके. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ इस संगोष्ठी अधिक से अधिक भाग लें और अपनी सहभागिता से यह संगोष्ठी सार्थक बनाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन