बड़हरिया की शादीशुदा युवती सात वर्ष के पुत्र के साथ लापता, अपहरण की आशंका में प्राथमिकी दर्ज
बड़हरिया थाना क्षेत्र से एक शादीशुदा युवती अपने सात साल के बेटे के साथ लापता हो गई है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बड़हरिया थाना क्षेत्र के महबूबछपरा निवासी शिवजी यादव ने अपनी शादीशुदा पुत्री के लापता होने और अपहरण की आशंका को लेकर बड़हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री सिंधु देवी अपने सात वर्षीय पुत्र मनु कुमार के साथ दो वर्षों से अपने मायके महबूबछपरा में रह रही थी. 13 जुलाई को वह अपने पुत्र के साथ स्थानीय बाजार स्थित सत्यनारायण मोड़ गई थी, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटी.
आपके शहर में
परिजनों ने काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता लगाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित शिवजी यादव ने आशंका जताई है कि किसी ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या-300/26 कू तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए