सीवान के दरौंदा में घर के दरवाजे से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Author Ravindra Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी हो गई. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Siwan News: दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ी एक बाइक चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित ने दरौंदा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सुबह उठने पर घर के बाहर नहीं मिली बाइक

बगौरा गांव निवासी पंकज चौधरी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि रविवार की रात उन्होंने अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की थी. इसके बाद वह सोने चले गए. सोमवार की सुबह करीब चार बजे जब वह उठकर बाहर आए तो देखा कि दरवाजे पर खड़ी बाइक गायब थी. इसके बाद परिजनों के साथ आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका.

सारण जिले में है बाइक का रजिस्ट्रेशन

पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई बाइक उनके जीजा की है, जिसका पंजीकरण सारण जिले के भगवान बाजार में हुआ है. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-04-5118 है.

अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

घटना के बाद पंकज चौधरी ने दरौंदा थाना में लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 300/26 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और बाइक की तलाश शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: सीवान: सांसद के लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में डीईओ कार्यालय का लिपिक निलंबित, फर्जी हस्ताक्षर मामले की होगी जांच



विज्ञापन
Ravindra Kumar

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन