सीवान के भगवानपुर हाट में जहरीले सांप के डंसने से 58 वर्षीय महिला की मौत

Author Ranjeet Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
:घटना के बाद मृतका के घर पर उमरी भीड़ | Prabhat Khabar Network

:घटना के बाद मृतका के घर पर उमरी भीड़ | Prabhat Khabar Network

भगवानपुर हाट प्रखंड के अरुवां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां चापाकल से पानी लेने गई 58 वर्षीय महिला नूतन देवी की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन

Siwan News: भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के अरुवां गांव में बुधवार की रात जहरीले सांप के डंसने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान अरुवां गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय की पत्नी नूतन देवी (58) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

चापाकल से पानी लेने के दौरान सांप ने डंसा

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात नूतन देवी खाना खाने के बाद घर के आंगन में लगे चापाकल से पानी लेने जा रही थीं. इसी दौरान अंधेरे में छिपे एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डंस लिया. सांप के काटते ही उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर हाट ले गए.

सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. परिजन तत्काल उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं. उनकी बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है. नूतन देवी की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घर में चीख-पुकार मच गई और गांव के लोग भी सांत्वना देने पहुंच गए. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सतर्क रहने की अपील की

ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के निकलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों से रात के समय अंधेरे में बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने प्रशासन से भी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन