बंगरा में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन, उच्च शिक्षा को मिलेगी नयी दिशा

Updated:
विज्ञापन
बंगरा में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

उद्घाटन सह दिक्षारम्भ समारोह में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

गुठनी के बंगरा में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन हुआ। अब ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जानिए पूरी खबर यहाँ।

विज्ञापन

गुठनी. प्रखंड के सरकारी बंगरा गांव स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में बुधवार को उद्घाटन सह दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन एसडीसी जूली कुमारी ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कांत प्रसाद ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना महाविद्यालय की प्राथमिकता होगी.कार्यक्रम में बीडीओ नवनीत नमन, सीओ डॉ. विकास कुमार, बीइओ दीपक कुमार, प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, मुखिया रणजीत कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Chandra Prakash

लेखक के बारे में

By Chandra Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन