शादी की नीयत से युवती को भगाने के मामले में चार पर केस दर्ज

Author Ravindra Kumar|Edited by Deepak Mishra
Updated:
विज्ञापन
शादी की नियत से युवती को भगाने के मामले में चार पर केस दर्ज

दरौंदा थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से युवती को भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दरौंदा. थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को शादी की नीयत से भगाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में थाने में आवेदन देकर जीबी नगर थाना क्षेत्र पाड़ेपुर गांव के प्रिंस कुमार, सागर कुमार, प्रमोद कुमार एवं प्रमोद कुमार के पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. मां ने अपने आवेदन में कहा है कि मेरी लड़की 12 जुलाई को दिन में बाजार जाने को कह कर घर से गई. देर रात नहीं लौटी तो आस पास सहित परिजनों के यहां उसकी खोजबीन की गई. लेकिन कहीं जानकारी नहीं हुआ. इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 299/26 पर चार लोगों पर केस दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
Ravindra Kumar

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन