ePaper

ऑर्केस्ट्रा अनाउंसर की हत्या

Updated at : 22 Apr 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
ऑर्केस्ट्रा अनाउंसर की हत्या

सीवान. आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के समीप से रविवार की देर शाम आंदर थाना की पुलिस ने बोरे में रखा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

सीवान. आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के समीप से रविवार की देर शाम आंदर थाना की पुलिस ने बोरे में रखा हुआ एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान राकेश कुमार उर्फ माल्टा के रूप में हुई है जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रामबाबू प्रसाद का पुत्र था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. घटना के सबंध में बताया जाता है कि रविवार की देर संध्या ग्रामीणों ने एक बोरे में रखा हुआ शव को देख आंदर थाना की पुलिस को सूचना दी. इसके बाद थानाध्यक्ष पप्पन कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने जब मृतक के पॉकेट की तलाशी ली तो उसके पॉकेट से निकले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कर उसके परिवार वाले को सूचना दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक आंदर बाजार में पूजा आर्केस्ट्रा में अनाउंसर व साउंड ऑपरेटर का कार्य करता था. शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की रस्सी से दबाकर उसकी हत्या कर बोरे में रखकर फेंक दिया गया है. हत्या के शक के आधार पर आर्केस्ट्रा संचालक रविन्द्र प्रसाद उर्फ कंछेदा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या की सूचना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल हो चुका है. परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि जिसके यहां मृतक काम करता था उसी के द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन