शादी के घर से 18 लाख के गहने की चोरी
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 01 Mar 2026 9:54 PM
दरौली थाना क्षेत्र के चकरी टोला स्थित एक घर से करीब 18 लाख रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया है. पीड़िता चकरी टोला गांव निवासी गुड़िया देवी ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है.
प्रतिनिधि, गुठनी. दरौली थाना क्षेत्र के चकरी टोला स्थित एक घर से करीब 18 लाख रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया है. पीड़िता चकरी टोला गांव निवासी गुड़िया देवी ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है. दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनके देवर की शादी 25 फरवरी को थी, जिसके कारण घर में सगे-संबंधियों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था. इसी दौरान उनके रिश्तेदार दरैली मठिया गांव की एक महिला भी घर आई हुई थी. महिला का घर के कमरों में विशेषकर उनके कमरे में आना-जाना रहता था. पीड़िता ने बताया कि अलमारी में एक हार, एक नथिया, एक टीका, एक कमरबंद, दो मंगलसूत्र, पांच चांदी की पायल, आठ नाक का खिल, एक चेन, दो अंगूठी, एक बाजूबंद, पांच लारी की बिछिया तथा चार अन्य बिछिया रखी हुई थी. उनका आरोप है कि उक्त महिला रिश्तेदार को अलमारी की चाभी के बारे में जानकारी थी. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब वह अलमारी खोलने गई. इसी दौरान पता चला कि अलमारी में रखे गहने गायब हैं. परिजनों के अनुसार, संदिग्ध महिला उस दिन सुबह बैग लेकर घर से चली गई थी और करीब एक बजे दोपहर में वापस आई थी. इसके बाद से ही परिजनों को उस पर शक होने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ भी की. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आवेदन में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










