शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
रविवार को शहरी क्षेत्र में नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च जेपी चौक से निकल कर कागजी मुहल्ला, आनंद नगर, शांति वट वृक्ष, बड़ी मस्जिद, स्टेशन रोड, बबुनिया मोड़, तरवारा मोड़, अस्पताल रोड, बड़हरिया स्टैंड, महादेवा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में जाकर जवानों ने असामाजिक तत्वों को संदेश दिया कि अगर किसी तरह की खलल डालने की कोशिश तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रतिनिधि, सीवान. रविवार को शहरी क्षेत्र में नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च जेपी चौक से निकल कर कागजी मुहल्ला, आनंद नगर, शांति वट वृक्ष, बड़ी मस्जिद, स्टेशन रोड, बबुनिया मोड़, तरवारा मोड़, अस्पताल रोड, बड़हरिया स्टैंड, महादेवा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में जाकर जवानों ने असामाजिक तत्वों को संदेश दिया कि अगर किसी तरह की खलल डालने की कोशिश तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लोगों से सौहार्द पूर्ण ढंग से होली मनाने का अपील किया गया. क्षेत्र में अमन चैन बहाल रखने के लिए सभी को मिलजुल कर रहने को कहा गया. नशा सेवन करने वालों पर विशेष नजर रखने व शराब बेचने वालों पर नकेल कसने और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. हर हाल में होली त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई. बेहतर विधि व्यवस्था बना रहे इस दिशा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर त्वरित कड़ी कार्रवाई की जाएगी. असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की उम्मीद जताई. आम लोगों से अफवाह से बचने की अपील की गई. अश्लील गीतों व डीजे बाजा से दूर रहने की बात कही गई. हुड़दंग करने वालों व राहगीरों को परेशान करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए