सीवान: महाराजगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल एसडीओ, एसडीपीओ, ईओ,सीओ व अन्य

महाराजगंज शहर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. अधिकारियों और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया. इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था.

विज्ञापन

Siwan Tiranga Yatra: हाथों में तिरंगा और जुबां पर वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों के साथ बुधवार को महाराजगंज शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. महाराजगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ, पूर्व पार्षद सहित अन्य लोग शामिल हुए.

बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के निर्देश पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत महाराजगंज नगर पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में अधिकारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. हाथों में तिरंगा लेकर निकले अधिकारियों ने देशभक्ति का संदेश दिया. इस दौरान ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ समेत कई देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा.

शहीद स्मारक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी तिरंगा यात्रा की शुरुआत शहर के शहीद स्मारक से हुई. यात्रा बाटा मोड़ शिव मंदिर, राजेंद्र चौक, नखास चौक और पुरानी बाजार होते हुए पुनः शहीद स्मारक परिसर पहुंची.

यात्रा में एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, सीओ जितेंद्र पासवान, नपं कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सुप्रिया कुमारी, संजय सिंह राजपूत, पूर्व वार्ड पार्षद हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सेराज आलम, सुमन कुमार सेनानी, गौरव कुमार, पवन कुमार आदि शामिल थे. तिरंगा यात्रा के दौरान सड़क किनारे खड़े लोग यात्रा को निहारते रहे.

घर-घर तिरंगा फहराने की अपील

यात्रा के दौरान अधिकारियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है.

सभी वार्डों में पहुंचाया जा रहा अभियान का संदेश

एसडीओ ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महाराजगंज नगर पंचायत में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. विभागीय कर्मियों के माध्यम से सभी वार्डों में संदेश पहुंचाया जा रहा है. तिरंगा यात्रा के माध्यम से भी लोगों को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया. यात्रा के समापन पर नपं कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.

क्या कहते हैं एसडीओ

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महाराजगंज नगर पंचायत में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. विभागीय कर्मियों के माध्यम से सभी वार्डों में संदेश पहुंचाया जा रहा है. तिरंगा यात्रा के माध्यम से भी लोगों को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.

- डॉ. विपिन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत महाराजगंज

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या-क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


विज्ञापन
अफजल अनवर

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन